1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. मछली पालन हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की मत्स्य सम्पदा योजना, जानिए इसके बारे में

मछली पालन हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की मत्स्य सम्पदा योजना, जानिए इसके बारे में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मछली पालन हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की मत्स्य सम्पदा योजना, जानिए इसके बारे में

देश में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा पशुपालन के साथ-साथ मछली पालन को बढ़ाबा देने के लिए कई योजनओं का क्रियान्वन किया जा रहा है।

देश में मछली पालन को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मछली उत्पादन, डेयरी, पशुपालन और कृषि में अध्ययन एवं अनुसंधान से संबंधित पीएम मत्स्य सम्पदा योजना, ई-गोपाला ऐप और कई पहलों का शुभारम्भ किया है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि इन सभी योजनाओं के शुभारम्भ का उद्देश्य हमारे गांवों को सशक्त बनाना और 21वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।

उन्होंने कहा कि 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इस योजना का देश के 21 राज्यों में शुभारम्भ किया जा रहा है। यह धनराशि अगले 4-5 साल में खर्च की जाएगी।

इसके अलावा, आज 1,700 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधेपुरा, किशनगंज और समस्तीपुर में कई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...