1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. प्रेस रिलीज़ : डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज में छूट

प्रेस रिलीज़ : डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज में छूट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेस रिलीज़ : डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज में छूट

डेयरी क्षेत्र पर कोविड-19 के आर्थिक प्रभावों की भरपाई करने के लिए डेयरी सहकारी समितियों को सहायता प्रदान की जाएगी।

आइसक्रीम, फ्लेवर दूध, घी, पनीर आदि जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों की मांग में कमी के कारण दूध की छोटी मात्रा को ही मूल्य वर्धित उत्पादों जैसे पनीर और दही में परिवर्तित किया जा रहा है। इससे बिक्री कारोबार और भुगतान प्राप्ति प्रभावित हो रही है।

दुग्ध उत्पादक कंपनियों की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 के बीच अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों/आरआरबी/सहकारी बैंकों/वित्तीय संस्थानों से लिए गए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज में छूट दी जाएगी।

इस योजना में 2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज में छूट देने का प्रावधान किया गया है।

यदि शीघ्र और समय पर पुनर्भुगतान / ब्याज की अदायगी की जाती है तो ऐसे मामले में ब्याज में 2 प्रतिशत प्रति वर्ष के अतिरिक्त छूट का भी प्रावधान है।

संशोधित योजना में 2020-21 के दौरान “डेयरी क्षेत्र के लिए कार्यशील पूंजी ऋण पर ब्याज में छूट” घटक के लिए 100 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान की परिकल्पना की गयी है।

भारत में सहकारी समितियों द्वारा दूध की बिक्री फरवरी 2020 में 360 एलएलपीडी से घटकर 14 अप्रैल 2020 को 340 एलएलपीडी रह गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...