1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधर ,अब भी है वेंटिलेटर पर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधर ,अब भी है वेंटिलेटर पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधर ,अब भी है वेंटिलेटर पर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ है. उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.
84 वर्षीय मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. इससे पहले कोरोना जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी. मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बुधवार को बताया कि वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. प्रणब मुखर्जी के बेटे एवं पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि उनके पिता की हालत में सुधार के सकारात्मक संकेत हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...