1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम मंदिर को लेकर डेढ़ महीने तक चलने वाले अभियान की राष्ट्रपति कोविंद ने की शुरूआत, दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर को लेकर डेढ़ महीने तक चलने वाले अभियान की राष्ट्रपति कोविंद ने की शुरूआत, दिखाई हरी झंडी

By: Amit ranjan 
Updated:
राम मंदिर को लेकर डेढ़ महीने तक चलने वाले अभियान की राष्ट्रपति कोविंद ने की शुरूआत, दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : तकरीबन 70 साल पुराने मामले सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने के बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर सामने आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो गई है। जिसे लेकर अब लोगों में राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साह है। अब इसी उत्साह को चरम उत्साह पर पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने करीब डेढ़ महीने तक चलने वाली अभियान की शुरूआत कर दी है।

गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आज से चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसे लेकर राष्ट्रपति कोविंद ने सबसे पहले चंदा देते हुए इस अभियान की शुरूआत की है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने इस अभियान के तहत पांच लाख रूपये का चंदा मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है।

आपको बता दें कि इस अभिय़ान के अंतर्गत 10, 100, 1000 रूपये तक के पर्चियां काटी जाएंगी। वहीं जो शख्स दो हजार से अधिक का चंदा देना चाहते है, उन्हें विशेष प्रकार की रसीद दी जायेगी, जिससे वे किसी तरह की टैक्स से बच सकें। बता दें कि इस अभियान के तहत देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर धन संग्रह अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति से करने के बाद उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी। वहीं देश के प्रधानमंत्री से लेकर दूरदराज इलाके के गांवों तक इस अभियान के तहत पहुंचने की योजना है। आपको बता दें कि इस अभियान की शुरूआत श्री राम मंदिर धन संग्रह के नाम से हुई है, जिसके अंतर्गत राम मंदिर के लिए चंदा लिये जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...