1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 12वीं की परीक्षाओं पर छात्रों की रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

12वीं की परीक्षाओं पर छात्रों की रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
12वीं की परीक्षाओं पर छात्रों की रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका

देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में छात्रों की ओर से एक याचिका दायर की गई है। जिसमें एक से 15 जुलाई के बीच 12वीं की बाकी परीक्षा आयोजित करने की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है।

12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ छात्रों ने यह याचिका दायर की है। याचिका में सीबीएसई को पहले हो चुकी परीक्षाओं और शेष परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन अंको के आधार पर परिणाम घोषित करने की मांग की गई है।

याचिका में लाखों छात्रों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया है कि अगर छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं तो वे संक्रमण की चपेट में आ सकते है। सुप्रीम कोर्ट सीबीएसई की 18 मई की अधिसूचना को रद्द करें और जिसमें 12वीं कक्षा की बाकी परीक्षाओं की तारीख घोषित की गई थी। उस पर याचिका पर फैसला होने तक रोक लगाई जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...