1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पालघर हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

पालघर हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पालघर हिंसाः सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई हिंसा में दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर कर हत्या के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने के लिए दायर याचिकाओं पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है।

गुरूवार को न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वीडियों काॅन्फ्रेंस जरिए दो याचिकाओं पर सुनवाई के बाद महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया।

पहली याचिका पंच दशबन जूना अखाड़ा के साधुओं और मृतक साधुओं के परिजनों ने दायर की है। याचिका में आरोप लगया गया है कि पालघर जिले में 18 अप्रैल को हुई इस घटना की जांच राज्य पुलिस ठीक से नहीं कर रही है। दूसरी याचिका इस घटना की जांच एनआईए से कराने के लिए घनश्याम उपाध्याय ने दायर की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...