भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार ने मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है वह देश को बताए कि क्या चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
ओवैसी ने कहा कि हमारी सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एक-दूसरे से क्या बात कर रहे है। केंद्र सरकार को देश को बताना चाहिए कि वह चीन से क्या बात कर रहे है। वे शर्मिंदा क्यों है और चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? क्या वे हमें बता सकते है कि लद्दाख में चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है या नहीं।
ओवैसी से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गृह मंत्री अमित शाह पर उनके भारत की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। राहुल ने कहा है कि सीमा की हकीकत सभी को मालूम है लेकिन दिल को खुश करने के लिए ये ख्याल अच्छा है।