21 दिनों के लॉकडाउन का असर सिर्फ आम जनता पर ही नहीं बल्कि देश के किसानों पर भी हो रहा है। एक तरफ देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है वही दूसरी और करोड़ो ऐसे किसानों की आजीविका पर संकट आ गया है।
दरअसल लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों की संतरे की फसल बर्बाद हो रही है। छोटे किसान भी मंडी तक अपना माल नहीं पहुंचा पाए, जिसके चलते इन किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।
इस बार मानसून में अच्छी और लंबे समय तक हुई बारिश से संतरे की फसल अच्छी थी। शुरुआत में किसानों को लाभ हो रहा था। जनवरी में कोरोना के मरीज मिलने शुरु हो गए।
चीनी संतरे का कारोबार प्रभावित होने से शुरुआत में भारत के संतरा किसानों को काफी फायदा हुआ लेकिन बाद में मौसम और लॉकडाउन से नुकसान हो गया।
दरअसल एक किसान किसान पंकज पाटीदार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वटीर पर लिखा कि ” मामाजी किसानों के संतरे के बगीचे पूर्ण रूप से पक चुके हैं अगर 21 दिन तक ये फल किसान बेच नहीं पाया तो सारा फल गिर कर खराब हो जाएगा।