1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. गुजरात के गन्ना किसानों को 25 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान, पढ़िए

गुजरात के गन्ना किसानों को 25 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुजरात के गन्ना किसानों को 25 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान, पढ़िए

 गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर से वडोदरा जिला सहकारी शुगरकेन ग्रोअर्स यूनियन, गंधारा के गन्ना जमा कराने वाले कुल 2908  किसान सभासदों, गन्ने की कटाई और छिलाई करने वाले श्रमिकों और ट्रक-ट्रैक्टर सप्लायरों की वर्ष 2018 -19  की 25  करोड़ रुपए की बकाया धनराशि का ऑनलाइन वितरण किया।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री प्रदीपसिंह जाडेजा और सहकारिता मंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल गांधीनगर में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वडोदरा जिले के करजण, सिनोर और डभोई तहसील की 31 जगहों पर उपस्थित मंत्री, सांसद, विधायक, सहकारी अग्रणियों और लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ोदरा  शुगरकेन यूनियन के किसान सभासदों के हित में उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक ही सप्ताह में २५ करोड़ रुपए की बकाया रकम के ऑनलाइन भुगतान का निर्णय किया।

गुजरात सरकार ने किसानों के हित में निर्णय कर फसल बीमा के प्रीमियम भुगतान से मुक्ति देकर मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना घोषित की है।

इस योजना के तहत राज्य के सभी किसानों को बिना प्रीमियम भरे खरीफ के दौरान अतिवृष्टि, सूखा और बेमौसमी बारिश की स्थिति में फसल बीमा की रकम के भुगतान का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए चालू वर्ष में 2000  करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...