1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से था घायल

केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से था घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से था घायल

केरल के पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की मौत के बाद यहां के मलप्पुरम में एक और हाथी की मौत हो गई। हाथी को जिले के उत्तरी निलाम्बुर वन रेंज में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। वन विभाग के चिकित्यक हाथी का इलाज कर रहे थे लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के मुताबिक हाथी का पिछले पांच दिन से इलाज चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घायल हाथी को देखा और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने के बाद हाथी के शव को जला दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...