पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi scheme) के तहत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते है। अभी तक कुल 1,37,192 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर की गई है। यानी सरकार किसानों को 8 किस्तों का पैसा दे चुकी है। इस योजना का फायदा किसानों को बराबर मिल रहा । किसानो को उनका पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन ऐसे करे :-
पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए खेती की जमीन के कागज और आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती । योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाना होगा । इसके बाद वहां लिखे न्यू रजिस्ट्रेशन ऑपशन पर क्लिक करना होगा जो आपको एक दूसरे पेज पर ले जायेगा । इसके बाद आपसे आधार नंबर पूछा जायेगा। आधार नंबर देने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म आ जायेगा । आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूछी गई सारी जानकारी भर दें और सबमिट कर दे। इसी के साथ आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर आपको इससे जुड़ी कोई और समस्या भी आए तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते है।
पैसा आया या नहीं आया आपके अकाउंट में ऐसे चेक करे :-
सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। इस प्रकिर्या के बाद दाहिनी तरफ मौजूद ‘Farmers Corner’ पर जाएं। यहां आपको ‘Beneficiary Status’ का ऑप्शन मिलेगा। यहाँ ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। नए पेज पर आप आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनना होगा। आपने जिस विकल्प को चुना है, वह नंबर दिए गए स्थान पर डालें। अब आपको ‘Get Data’ के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने पूरा डाटा आ जायेगा।
पैसा खाता में न आये तो क्या करे :-
* अगर आपके खाते में पैसा नहीं आता है तो आप अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से बातचीत कर सकते हैं।
* इसके अलावा अगर वहां पर बात न बने तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं।
* आप हेल्पलाइन नंबर 155261, या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
* इसके अलावा आप मंत्रालय के इस नंबर (011-23381092) से भी संपर्क कर सकते हैं।
इन लोगों को नहीं मिलेगा इस योजना का फायदा :-
नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के नियम में बड़ा बदलाव कर दिया है। नियम के तहत अगर कोई किसान खेती कर रहा है लेकिन वह जमीन उस किसान के नाम पर नहीं है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। किसान को इस योजना का फायदा लेने के लिए जमीन को अपने नाम पर ट्रांसफर कराना होगा। वहीं लीज पर खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। नए नियम के तहत किसानों को इस योजना का फायदा लेने के लिए जमीन के प्लॉट नंबर की भी जानकारी देनी होगी । इसके अलावा दाखिल खारिज का पेपर भी जमा करना होगा । वहीं अगर कोई किसान या उसके परिवार में कोई संसद किसी वैधानिक पद पर है तो उस किसान को भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।