1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली ने लूटा बुजुर्ग के दिल का चैन, ट्रैक पर चलते हुए पहुंचा दिल्ली से धनबाद, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली ने लूटा बुजुर्ग के दिल का चैन, ट्रैक पर चलते हुए पहुंचा दिल्ली से धनबाद, जानिए क्या है पूरा मामला

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली ने लूटा बुजुर्ग के दिल का चैन, ट्रैक पर चलते हुए पहुंचा दिल्ली से धनबाद, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली : वैसे तो कहा जाता है कि दिल्ली दिलवालों का है, लेकिन यहां दिलवालों ने एक बुजुर्ग के दिल का चैन लूट लिया। वे इस लूट से इस तरह व्यथित थे कि वे पैदल ही दिल्ली से धनबाद रेलवे ट्रैक के जरिये आ गये, जिसकी भनक किसी भी रेलवे कर्मचारी या अधिकारी को नहीं लगा। हालांकि एक संस्था ने जब इन्हें देखा तो उन्होंने ना इस बुजुर्ग को खाना खिलाया, बल्कि उनके घर जाने की भी व्यवस्था की।

दरअसल कुछ लोगों ने इस बुजुर्ग को दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ दिल्ली ले आएं औऱ फिर यहीं उनसे उनकी जमापूंजी भी लूट ली। यहीं नहीं बुजुर्ग के पास जो एक और अन्य थैला था, जिसमें उनके कुछ जरूरी कागजात थे रास्ते में उसे भी लूट लिया।

झारखंड के साहिबगंज के बर्जोम बामडा पहाड़िया नाम के बुजुर्ग दिल्ली यह सोच कर गए थे कि कुछ काम कर वह अपनी पत्नी को दो वक्त की रोटी खिलाकर उसका पेट भर सकेंगे। लेकिन उनकी किस्मत में शायद कुछ और ही लिखा था। काम दिलाने के लिए जो उन्हें दिल्ली ले गया, उसने थोड़े बहुत जमा पैसे भी उनसे उड़ा लिए। नतीजा यह हुआ कि उन्हें दिल्ली से रेलवे ट्रैक पकड़कर साहिबगंज अपने घर के लिए पैदल ही आना पड़ा। वह भूखे प्यासे दिन रात चलते रहे। ताकि किसी तरह अपने घर पहुंच जाएं। बुजुर्ग पत्नी के अलावा, परिवार में इनका कोई नहीं है।

आपको बता दें कि पहाड़िया जनजाति के ये बुजुर्ग पिछले 4-5 महीनों से लंबी यात्रा कर रहे हैं। महुदा पहुंचने पर रोटी बैंक के सदस्यों ने उसके खाने पीने का इंतजाम किया और अब इन लोगों ने उन्हें घर पहुंचाने की ठानी है। रोटी बैंक के सदस्य ने कहा कि इन्हें बस के माध्यम से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

वहीं इस मामले पर डीआरएम आशीष बंसल ने कहा कि समाचार पत्रों से जानकारी मिली है कि दिल्ली से ट्रैक पर चलते हुए एक व्यक्ति धनबाद पहुंच गया है। रेलवे से संबंधित किसी भी सदस्य को शख्स के बारे में पता नहीं चल पाया, यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। फिर भी देख रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...