ओडिशा के ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर क्षेत्र के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में ट्रेनी पायलट और प्रशिक्षक की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी देते हुए ढेंकनाल के जिलाधिकारी बीके नायक ने कहा कि दोनों को कामाख्यानगर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना तकनीकी खामी और खराब मौसम के कारण हुई।
सूत्रों के अनुसार उड़ान भरने के बाद विमान अचानक जमीन पर गिर गया जिससे उसके अंदर मौजूद दोनों लोगों की मौत हो गई।