1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुना में NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गुना में NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गुना में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में NSUI ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला भी दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। NSUI ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By: Nivedita 
Updated:
गुना में NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गुना में नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया।

कॉलेज परिसर में तनाव, पुलिस तैनात

प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब छात्र संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए परिसर के अंदर तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कॉलेज गेट के बाहर पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।

NSUI ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष फलेशुराज सिसोदिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों में बड़ी संख्या में परीक्षाओं के पेपर लीक या निरस्त हुए हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...