रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कांग्रेस की पूर्व नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि 2009 में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बातचीत से अलग करना रणनीतिक भूल थी। 2006 में पाकिस्तान को आतंक का शिकार मान लिया गया, जिससे भारत की वैश्विक स्थिति कमजोर हुई।
राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ।” पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा, पाकिस्तान के मन में गलतफहमी थी, उसे हमने ऑपरेशन सिंदूर से दूर कर दिया. “अगर कुछ बचा होगा, तो उसे भी खत्म कर देंगे।” भारत अब न्यूक्लियर धमकियों या वैश्विक दबावों के आगे झुकने वाला देश नहीं रहा।
उन्होंने बताया कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखा है। शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स में भारत की स्पष्ट और सख्त भूमिका से दुनिया को पता चल गया है कि भारत अब घर में घुसकर भी मारने वाला देश है। यह बदला हुआ भारत है जो अब रणनीतिक, नैतिक और सैन्य स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है।