छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे। साथ ही विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
खनिज विभाग की टास्क फोर्स बैठक में जिले में हो रहे अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कदम उठाने के आदेश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को मिलकर लगातार निगरानी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।