1. हिन्दी समाचार
  2. एजुकेशन
  3. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द की NEET UG, 22.79 लाख छात्रों को झटका

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द की NEET UG, 22.79 लाख छात्रों को झटका

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक मामले के चलते NEET UG को रद्द कर दिया है। 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में देशभर के करीब 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन या फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी और उनका पुराना आवेदन मान्य रहेगा।

By: BS Yadav 
Updated:
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने रद्द की NEET UG, 22.79 लाख छात्रों को झटका

डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों को बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह निर्णय प्रश्न पत्र लीक मामले सामने आने के बाद लिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने प्रश्न पत्र लीक मामले के चलते 3 मई को आयोजित परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद देशभर के 22.79 लाख अभ्यर्थियों में निराशा देखने को मिल रही है, जो डॉक्टर बनने का सपना देख रहे थे।

बिहार से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

इस बार परीक्षा में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन बिहार से देखने को मिला था। परीक्षा को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था, लेकिन पेपर लीक विवाद सामने आने के बाद पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच अब CBI के हाथों में

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। एजेंसी अब यह पता लगाएगी कि पेपर लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले में कई स्तरों पर जांच की संभावना जताई जा रही है।

छात्रों के लिए राहत भरी घोषणा

NTA ने छात्रों को कुछ राहत भी दी है। एजेंसी ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका पुराना रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र विकल्प पहले की तरह मान्य रहेंगे।

दोबारा फीस नहीं देनी होगी

इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्रों को परीक्षा शुल्क दोबारा जमा नहीं करना होगा। इससे अभ्यर्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

आगे की प्रक्रिया पर नजर

अब सभी की नजरें अगली परीक्षा तिथि और नई अधिसूचना पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगी, जिससे छात्रों की आगे की तैयारी प्रभावित न हो।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...