1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. देवेंद्र गोयल मौत मामला: सर्व ब्राह्मण महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तहसीलदार पर कार्रवाई का किया विरोध

देवेंद्र गोयल मौत मामला: सर्व ब्राह्मण महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तहसीलदार पर कार्रवाई का किया विरोध

श्योपुर में देवेंद्र गोयल मौत मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। महासभा ने मामले में वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। साथ ही तहसीलदार पर की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताई है और बिना पूर्ण जांच के एकतरफा कार्रवाई को अनुचित बताया है।

By: Nivedita 
Updated:
देवेंद्र गोयल मौत मामला: सर्व ब्राह्मण महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तहसीलदार पर कार्रवाई का किया विरोध

श्योपुर में देवेंद्र गोयल की मौत के मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। महासभा ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

तहसीलदार पर कार्रवाई को बताया अनुचित

महासभा ने इस दौरान तहसीलदार के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे गलत बताया है। संगठन का कहना है कि बिना पूर्ण जांच के किसी अधिकारी पर एकतरफा कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है।

प्रशासनिक रवैये पर जताई नाराजगी

ज्ञापन में महासभा ने प्रशासन के रवैये पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले में पहले संपूर्ण जांच होनी चाहिए, उसके बाद ही जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...