Collector Memorandum News in Hindi

इंदार पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इंदार पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी के बदरवास की ग्राम पंचायत इंदार में सरपंच पति और रोजगार सचिव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोपों को निराधार बताते हुए सभी पक्षों के बयान दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस योजना का लाभ देने की मांग उठाई गई।

गणेश चतुर्थी पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग, सनातन सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग, सनातन सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने गणेश चतुर्थी के 12 दिनों के दौरान मांस-मटन की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने धार्मिक आस्था, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं का हवाला देते हुए प्रशासन से आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।

बुरहानपुर के नंदगांव देवला में सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर के नंदगांव देवला में सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर के नंदगांव देवला के ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ में बदलने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला ने संबंधित एजेंसी को अवगत कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

13 वर्षीय बच्ची से जघन्य अपराध के विरोध में शिवपुरी में सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों को फांसी की मांग

13 वर्षीय बच्ची से जघन्य अपराध के विरोध में शिवपुरी में सर्व समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों को फांसी की मांग

राजस्थान के गंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित जघन्य घटना के विरोध में शिवपुरी में सर्व समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने और महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।

बुरहानपुर में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा संरक्षण की मांग, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा संरक्षण की मांग, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर के देड़तलाई में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज ने प्रतिमा को ऐतिहासिक धरोहर और आस्था का प्रतीक बताते हुए संरक्षण की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देवेंद्र गोयल मौत मामला: सर्व ब्राह्मण महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तहसीलदार पर कार्रवाई का किया विरोध

देवेंद्र गोयल मौत मामला: सर्व ब्राह्मण महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तहसीलदार पर कार्रवाई का किया विरोध

श्योपुर में देवेंद्र गोयल मौत मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। महासभा ने मामले में वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की। साथ ही तहसीलदार पर की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताई है और बिना पूर्ण जांच के एकतरफा कार्रवाई को अनुचित बताया है।

बुरहानपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।