1. हिन्दी समाचार
  2. Burhanpur
  3. बुरहानपुर में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा संरक्षण की मांग, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा संरक्षण की मांग, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर के देड़तलाई में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज ने प्रतिमा को ऐतिहासिक धरोहर और आस्था का प्रतीक बताते हुए संरक्षण की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By: Nivedita 
Updated:
बुरहानपुर में वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा संरक्षण की मांग, आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के देड़तलाई क्षेत्र में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी वीर रेंगा कोरकू की प्रतिमा के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज ने प्रतिमा को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण की मांग की है।

प्रतिमा को बताया आस्था और गौरव का प्रतीक

ज्ञापन में कहा गया कि वीर रेंगा कोरकू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी प्रतिमा आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था और गौरव का प्रतीक है।

प्रशासन से संरक्षण की मांग

समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि देड़तलाई स्थित प्रतिमा और उससे जुड़े स्थल को सुरक्षित और संरक्षित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा से जुड़े विवादों के कारण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

 

ad

कानूनी कार्रवाई का भी उल्लेख

समाज ने यह भी बताया कि मामले को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई है और आगे आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय तक भी जाने की बात कही गई है।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

कलेक्टर हर्ष सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन ने कहा कि सभी पहलुओं का परीक्षण कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

 

रिपोर्ट – राजू सिंह राठौड़ 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...