फ़ायरफ़ॉक्स में दिए गए इस नए सिक्योरिटी फ़ीचर के तहत आपका वेब ब्राउज़र सिर्फ़ HTTPS बेस्ड वेबसाइट ही ओपन करेगा ताकि आपके सिस्टम और वेबसाइट के बीच सिक्योर कनेक्शन बना रहे।
Mozilla Firefox के मुताबिक HTTPS Only मोड एनेबल करने पर ब्राउजर खुद से HTTPS बेस्ड पेज कनेक्ट करेगा।
उदाहरण के तौर पर अगर आप इसके सर्च बार में HTTP बेस्ड वेबसाइट एंटर करेंगे तो भी ये उस वेबसाइट की शुरुआत में ये ब्राउज़र ख़ुद से HTTPS ऐंड कर देगा, अगर उस वेबसाइट का HTTPS वर्जन होगा तो ओपन होगा, वर्ना आपको सिक्योरिटी रिस्क का मैसेज मिलेगा।
इतना ही नहीं, अगर कहीं सर्च रिज़ल्ट में HTTP बेस्ड पेज ओपन करेंगे तो भी फ़ायरफ़ॉक्स ख़ुद से HTTPS वर्जन ही ओपन करेगा. अगर उस पेज का HTTPS वर्जन नहीं है तो ऐसे में आपको सिक्योरिटी रिस्क का मैसेज मिलेगा।
कैसे काम करता है Firefox का HTTPS-Only Mode?
फ़ायरफ़ॉक्स के मुताबिक़ हायपर टेक्स्ट ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल (HTTP) एक फ़ंडामेंटल प्रोटोकॉल है जिसके ज़रिए वेब ब्राउज़र और वेबसाइट एक दूसरे के साथ कम्यूनिकेट करते हैं.
HTTP प्रोटोकॉल सुरक्षित नहीं होता है और इससे कई ख़तरे हैं. HTTP वेबसाइट बिल्कुल सिक्योर नहीं होती हैं और अटैकर्स आपके यूज़रनेम, पासवर्ड और दूसरे इन्फ़ॉर्मेशन आसानी से इंटरसेप्ट कर सकते हैं।