NASA अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशनों में से एक Artemis II को 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। यह मिशन 54 साल बाद चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के करीब भेजेगा। लॉन्च Kennedy Space Center से किया जाएगा और मिशन करीब 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर घूमकर बिना उतरे पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।
इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री Reid Wiseman, Victor Glover, Christina Koch और Jeremy Hansen शामिल हैं। यह मिशन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगा। अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से करीब 4,02,000 किलोमीटर दूर जाएंगे, जो Apollo 13 से भी अधिक दूरी होगी। वापसी के दौरान उनकी गति 40,200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी, जिससे Apollo 10 का रिकॉर्ड टूट सकता है।
मिशन के दौरान अंतरिक्ष यान Orion चंद्रमा के पीछे से गुजरेगा, जहां लगभग 50 मिनट तक रेडियो संपर्क नहीं रहेगा। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा का आंतरिक भाग ठंडा हो रहा है, जिससे सतह पर दरारें बन रही हैं, जो भविष्य के मिशनों के लिए चुनौती बन सकती हैं।
दूसरी ओर ISRO भी 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने और वहां बेस बनाने की योजना पर काम कर रहा है। आर्टेमिस-II मिशन भविष्य के Artemis III और Artemis IV मिशनों की नींव रखेगा।