भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रविन्द्र भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान मंच पर मंत्री निर्मला भूरिया,मंत्री सम्पतिया उईके, मंत्री कृष्णा गौर,मंत्री राधा सिंह, महापौर मालती रॉय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे उपस्थित रही।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां मौजूद रही।मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया