भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम और प्रबुद्ध जन सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लगातार संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विचार साझा करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और महिलाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट