देश की मोदी सरकार ना सिर्फ खेती करने वाले किसानों का ध्यान रखती है बल्कि पशु पालकों की भी चिंता करती है। पशु किसान का असली धन है जो बुरे समय में उसकी मदद करते है।
अब इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र की पीएम मोदी की सरकार ने पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। इसे पीएम मोदी की महत्वकांशी योजना कहा जा रहा है।
किसान क्रेडिट कार्ड पर अब न सिर्फ फसली ऋण दिया जाता है बल्कि पशुपालन एवं मछलीपालन पर भी ऋण दिया जाता है।
योजना के तहत गाय-भैंस के अलावा भेड़-बकरी, सुअर व पोल्ट्री फार्म के लिए बगैर गारंटी के 1 लाख 60 हजार रुपए तक के ऋण का प्रावधान किया गया है ।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (पीकेसीसी) एक महत्वकांक्षी योजना है, जिससे किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।