कोरोना संकट के बीच संसद के मॉनसून सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक संसद सत्र को चलाने का प्रस्ताव रखा है. सूत्रों के मुताबिक, मॉनसून सत्र में इस बार कुल 18 बैठकें होंगी. ऐसे में संसद के दोनों सदनों के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कोरोना संकट के बढ़ जाने के बाद से अब पहली बार सदन की कार्यवाही होगी.
मार्च में बजट सत्र के दौरान देश में कोरोना संकट के मामले बढ़ गए थे, जिसके बाद से ही सदन शुरू नहीं हो पाया है. इस बीच संसदीय समितियों की बैठक हाल ही के दिनों में हुई हैं. सदन चलाने को लेकर राज्यसभा, लोकसभा के स्पीकर्स के द्वारा कई बार बैठकें भी की गईं हैं.
लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिसके तहत मौजूदा सीटों के अलावा गैलरी में भी सांसद बैठते हुए दिखाई देंगे.