1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया CBSE बोर्ड की डेट शीट, जानें कब से होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया CBSE बोर्ड की डेट शीट, जानें कब से होगी परीक्षा

By: Amit ranjan 
Updated:
शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया CBSE बोर्ड की डेट शीट, जानें कब से होगी परीक्षा

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसकी शुरूआत 16 जनवरी से हो गई है। आपको बता दें कि इसी अभियान के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने CBSE बोर्ड परीक्षा का ऐलान कर दिया है, जिससे छात्रों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण तकरीबन पिछले 1 सालों से शिक्षा व्यवस्था ठप थीं, जो अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है।

आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की डेट जारी कर दिया हैं, जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगी। फिलहाल अभी बोर्ड की ओर से परीक्षा की डेटशीट जारी करने की तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है। परंतु इसकी घोषणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जायेगी।

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री आज एक बार फिर विद्यार्थियों से वेबिनार के जुड़िये जुड़ेंगे। इस दौरान वे छात्रों से बातचीत भी करेंगे। इसके साथ ही वे उनसे ऑनलाइन क्लास पर चर्चा करेंगे। ज्ञात है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए देश भर के स्कूलों को मार्च 2020 में बंद करने का आदेश दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...