1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. कृषि मंत्रालय : देश में बागवानी उत्पादन 320 मिलियन टन हो सकता है

कृषि मंत्रालय : देश में बागवानी उत्पादन 320 मिलियन टन हो सकता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि मंत्रालय : देश में बागवानी उत्पादन 320 मिलियन टन हो सकता है

कृषि मंत्रालय ने इस बार देश में बागवानी की बंपर पैदावार होने का अनुमान लगाया है। अनुमान में कहा गया है कि देश में बागवानी का उत्पादन 320 मिलियन टन हो सकता है जो की अब तक सर्वाधिक होगा।

फलों का उत्पादन 99.07 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में 97.97 मिलियन टन उत्पादन रहा था।

इसकी मुख्य वजह केला, सेब, साइट्रस (खट्टे फलों) और तरबूज के उत्पादन में बढ़ोत्तरी रही है।

इसके अलावा सब्जियों का उत्पादन 191.77 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 183.17 मिलियन टन रहा था।

अगर प्याज की बात करे तो इस वर्ष प्याज उत्पादन 26.74 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 22.82 मिलियन टन रहा था।

टमाटर का उत्पादन 20.57 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 19.01 मिलियन टन रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...