1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बालकनी से नीचे गिरे शख्स की मौत

मुंबई की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बालकनी से नीचे गिरे शख्स की मौत

Massive fire breaks out in Mumbai building; आर्थिक राजधानी मुंबई में करी रोड स्थित 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग। इस हादसे में एक युवक की मौत। जान बचाने के लिए लटका था 19वीं मंजिल इमारत से।

By: Amit ranjan 
Updated:
मुंबई की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बालकनी से नीचे गिरे शख्स की मौत

नई दिल्ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करी रोड स्थित 60 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये आग अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में 12 बजे लगी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग इतनी भीषण है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई है। दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है। बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद कैसे अपार्टमेंट में हाहाकार मच गया। एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए छज्जे से लटक गया। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 19 वीं मंजिल से गिर गया। शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है।

बिल्डिंग में रहते हैं कई बड़े बिजनेसमैन

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग के पास और भी आवासीय इमारतें हैं। ऐसे में चिंता इस बात की है कि अगर आग को जल्द से जल्द नहीं बुझाया गया तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। दमकल विभाग के मुताबिक अपार्टमेंट में लगी आग में एक व्यक्ति घायल हुआ। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

बालकनी से नीचे गिरे शख्स की मौत

बिल्डिंग में आग की एक वीडियो के मुताबिक, एक शख्स आग से बचने के लिए बालकनी से लटकता है, लेकिन नीचे गिर जाता है। बाद में जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ फ्लैट्स का इंटीरियर काम चल रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...