1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसानों के साथ दिखें नकाबपोश का चेहरा आया सामने, लगाया किसानों पर गंभीर आरोप

किसानों के साथ दिखें नकाबपोश का चेहरा आया सामने, लगाया किसानों पर गंभीर आरोप

By: Amit ranjan 
Updated:
किसानों के साथ दिखें नकाबपोश का चेहरा आया सामने, लगाया किसानों पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली : किसानों के साथ शुक्रवार को दिखें नकाबपोश शख्स का असली चेहरा सामने आ गया हैं, जिसने अपना नाम योगेश सिंह बताया हैं। उसने बताया कि वह किसानों से डर गया था कि, क्योंकि उन्होंने मुझे खाना खिलाने के साथ दारू भी पिलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने मुझे मारा भी, जिससे मैं डर गया था और उन्होंने जैसा कहा मैंने वहीं प्रेस के सामने कहीं।

उसने बताया कि उन्होंने मुझे शराब पिलाकर कहा कि जो मैं तुम्हें कहूंगा वहीं तुम्हें बोलना हैं। इस दौरान उन लोगों ने मेरी वीडियो भी बनाई। मेरे साथ 4 और लड़के पकड़े गये थे जिसमें एक का नाम सागर था, बाकी के नाम मुझे पता नहीं। सागर ने बताया कि उसे भी मारा गया है। हालांकि कुछ देर बाद किसानों ने आकर बताया कि सागर को मार दिया गया हैं, अब तुझे छूटना है कि नहीं? अगर तुझे छूटना हैं तो जो हम कहेंगे, वहीं तुम्हें प्रेस के सामने दोहराना है। वहां एक झूठी कहानी बनाई गई जो मैंने मीडिया के आगे बताई। उनसे छूटने के लिए मैंने ये सब कहा और पुलिस के सामने जाते ही मैंने सब सच-सच बता दिया।

farmer

योगेश ने पुलिस से बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसकी आंख पर जो चोट का निशान है वो भी उन लोगों की ही देन है। योगेश ने दावा किया उससे ये भी कहा गया है कि 10 लड़के और राजधानी दिल्ली आएंगे, जिसमें से एक लड़का अभी किसानों की कस्टडी में है जो  यूपी का रहने वाला है। योगेश ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है किसी पुलिसवाले ने कुछ नहीं कहा है। मेरे ऊपर दबाव किसानों का था।

योगेश ने यह भी दावा किया कि उन लोगों ने लड़के को पाइप से मारा था और वो अधमरी हालात में ट्रॉली में पड़ा हुआ था। वहीं अगर हम योगेश के पहले की बयान की बात करें तो उसने पुलिस प्रशासन के ऊपर चार किसान नेताओं की हत्य़ा के साजिश करने का आरोप लगाया था। वहीं उसने इस दौरान एक SHO प्रदीप का भी नाम बताया था, जिसे उसने सोनीपत के राई थाने का बताया था, जबकि इस नाम का कोई भी अधिकारी सोनीपत में तैनात नहीं है।

संदिग्ध युवक ने कबूल किया था कि वह 26 जनवरी के दिन चार किसान नेताओं की हत्या करने के उद्देश्य से आया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...