1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खेल खेला जाएगा”: ममता बनर्जी

“पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खेल खेला जाएगा”: ममता बनर्जी

By: Amit ranjan 
Updated:
“पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खेल खेला जाएगा”: ममता बनर्जी

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खेल खेला जाएगा, यह कहना है टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का। ममता ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में खेल खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर चुनाव आयोग ने ऐसा किया। बंगाल पर बंगाली ही राज करेगा किसी बाहरी को घुसने नहीं दिया जाएगा।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, ”चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे के हिसाब से तारीखों का एलान किया है। जो बीजेपी ने कहा चुनाव आयोग ने वही किया है। गृह मंत्री अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम हर हाल में बीजेपी को हराएंगे। खेल जारी है हम खेलेंगे और जीतेंगे भी।”

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, ”पीएम अपनी ताकत का दुरुपयोग न करें। इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा। बीजेपी को बंगाल की जनता जवाब देगी। बीजेपी जनता को हिंदू मुस्लिम में बांट रही है।”

ममता ने चुनावी चरणों को लेकर चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि, ”आखिर एक जिले में दो या तीन चरणों में चुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की मंशा क्या है।” इस दौरान कहा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल को भी अपना समझे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। राज्य में 8 चरणों में वोट डाले जाएंगे और चार अन्य राज्यों के साथ यहां भी 2 मई को नतीजे आएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...