पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कोरोना एक्सप्रेस कहा था।
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कभी भी कोरोना एक्सप्रेस नहीं कहा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों को लोगों ने यह नाम दिया।
अमित शाह ने कल बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर आरोप लगाया था कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों कोरोना एक्सप्रेस कहकर इन ट्रेनों के जरिए राज्य लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का अपमान किया है।
पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा, 11 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल लौटे है। मैंने कभी भी श्रमिक विशेष टेªनों को कोरोना एक्सप्रेस नहीं कहा। यह आम लोग थे जिन्होंने इन ट्रेनों को यह नाम दिया।