1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. RSS में हुआ बड़ा फेरबदल, भैयाजी जोशी की जगह सरकार्यवाह चुने गए दत्तात्रेय होसबोले

RSS में हुआ बड़ा फेरबदल, भैयाजी जोशी की जगह सरकार्यवाह चुने गए दत्तात्रेय होसबोले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RSS में हुआ बड़ा फेरबदल, भैयाजी जोशी की जगह सरकार्यवाह चुने गए दत्तात्रेय होसबोले

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS ने शनिवार को बड़ा निर्णय लिया है। संघ ने सरकार्यवाह भैयाजी जोशी की जगह नया सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को जिम्मेदारी सौंपी है। होसबोले साल 2009 से संघ के सह सरकार्यवाह थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघके अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने इस दौरान कहा कि भैयाजी जोशी ने इच्‍छा प्रकट की थी कि वह 12 सालों से इस दायित्‍व को संभाल रहे हैं और अब ये जिम्‍मेदारी किसी युवा को दी जानी चाहिए।

जिसके बाद दत्‍तात्रेय होसबोले तीन वर्षों के लिए सर्वसम्‍मति से सरकार्यवाह चुने गये, इसके साथ ही अब वह संघ में नंबर दो के ओहदे पर भी पहुंच गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि RSS प्रमुख मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर पर दत्‍तात्रेय होसबोले आ गये। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक चल रही है। इस बैठक में संघ के कामकाज की समीक्षा की जा रही है।

इसके साथ ही देश में संघ के कामकाज के विस्तार पर भी चर्चा हो रही है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा था कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा पिछले तीन साल में किए गए कार्यों की समीक्षा करेगी और अगले तीन साल में किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करेगी। वहीं संघ के कामकाज को विस्तारित करने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।

भैयाजी जोशी की बात करें तो भैयाजी जोशी साल 2009 से लगातार संघ के सरकार्यवाह रहें हैं। संघ में एक कार्यवाहक की नियुक्ती तीन साल के लिए होती है। इस हिसाब से भैयाजी जोशी ने तीन-तीन साल का अपना तीन टर्म पूरा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...