नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है, जिसे लेकर एक तरफ जहां वो कई लोगों को नोटिस थमा रहीं है, तो वहीं उसने अब बड़ा ऐलान किया है। जिससे इन आरोपियों के होश उड़ गये है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत 8 लोगों पर इनाम का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना के लिए प्रत्येक को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की, और उनकी कथित संलिप्तता के लिए जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000- 50,000 रुपये देने का ऐलान किया।
आपको बता दें कि 26 जनवरी को किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाला गया था, जिस दौरान दिल्ली और लाल किला के आस-पास कई क्षेत्रों में हिंसा हुआ। इस हिंसा में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। जिसे लेकर अब सरकार समेत, प्रशासन ने भी कंटीलें तार के बांड़े लगा दिये है, वहीं उन सीमाओं पर पुलिस फोर्स की भी भारी तैनाती कर दी गई है। जिससे अब किसी भी तरह की हिंसा पर रोक लगाया जा सकें।
बता दें कि किसान लगातार दो महीनों से अधिक समयों से दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे है। जिनकी मांग सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानून को वापस लेना है।