1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत, चार घायल

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत, चार घायल

Major road accident in Himachal's Kullu; हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा। जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर बड़ा हादसा। हादसे में दो महिला पर्यटकों की मौत।

By: Amit ranjan 
Updated:
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत, चार घायल

नई दिल्ली : हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर बाशिंग के पास ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य पर्यटक महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आईं मध्यप्रदेश और मुंबई की महिला सैलानी बबेली स्थित राफ्टिंग साइट से एक राफ्ट में सवार हुईं। दोपहर बाद बाशिंग के छुरुडू के पास महिला सैलानियों से भरी राफ्ट अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गई और महिलाएं ब्यास नदी के बहाव में बह गईं। राफ्ट पलटने के बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से निकाला और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

दो महिला पर्यटकों की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं की पहचान रुकिया दाहोद वाला (75) पत्नी गुलाम अब्बास निवासी कॉटन ग्रीन मुंबई तथा साकेरा बॉम्बे वाला (53) पत्नी शरबीर हुसैन बॉम्बे वाला निवासी 385 मुरानी नगर इंदौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

घायलों में मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतुबदीन तुरला इंदौर और तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटन ग्रीन शामिल हैं। घायल महिलाओं में एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...