1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. लॉक डाउन इफ़ेक्ट : तरबूज की फसल खेतों में ही बर्बाद हो रही है

लॉक डाउन इफ़ेक्ट : तरबूज की फसल खेतों में ही बर्बाद हो रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉक डाउन इफ़ेक्ट : तरबूज की फसल खेतों में ही बर्बाद हो रही है

कोरोना वायरस महामारी और लाॅक-डाउन का असर तरबूज की फसल को भी झेलना पड़ रहा है।

आपको बता दे कि हमारे देश में किसान को अन्नदाता बताया जाता है पर इस अन्नदाता की कोई भी खबर लेने को तैयार नहीं है। उस पर क्या बीत रही है यह कोई भी जानना नहीं चाहता है।

लॉक डाउन और कोरोना वायरस की पहले से ही मार झेल रहा किसान अब बाजार की मंदी को लेकर परेशान हो गया है।

यही कारण है कि जमीन से सोना उगाने वाले किसान इस बार बहुत ही परेशान नजर आ रहे हैं क्योंकि लॉक डाउन और बाजारों की मंदी को लेकर किसानों का मनोबल टूटता जा रहा है।

बाजारों में ग्राहक और सही दाम ना मिलने की वजह से किसानों ने अपनी तरबूज की फसल को खेतों में ही बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...