1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. लॉक डाउन ने फूलों का कारोबार किया चौपट, बैंक के कर्ज ने बढ़ाई चिंता

लॉक डाउन ने फूलों का कारोबार किया चौपट, बैंक के कर्ज ने बढ़ाई चिंता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉक डाउन ने फूलों का कारोबार किया चौपट, बैंक के कर्ज ने बढ़ाई चिंता

राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी के बिशुनपुर गांव में रहने वाले प्रगतिशील किसान गया प्रसाद मौर्य लंबे समय से फूलों की पैदावार कर हर महीनें लाखों रुपये कमा लेते थे .

लेकिन कोरोना की मार से हर महीनें लाखों की कमाई करने वाले खेतों में खड़ी फूलों की फसल अब पशुओं को खिलाना पड़ रहा है।

क्योंकि इस कोरोना संकट के चलते शादी समारोह, मंदिरों व राजनीतिक मंचों की शोभा बढ़ाने वाले फूल खेतों में ही खड़े सूख रहे हैं।

लखनऊ मंडी में सप्लाई करने किसान गया प्रसाद का कहना है कि प्रति एकड़ में 40 से 50 हज़ार लागत लगा कर ढाई से 3 लाख रुपये की आमदनी होती थी .

लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते फूलों की फसल को काट काट कर जानवरों को खिलाना पड़ रहा है न तो कोई खरीददार है और न ही कोई पूछने वाला फसल ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

मई जून में शादी की सहालक को देखते हुए बैंक से के.सी.सी लोन लेकर फूलों की बुआई की थी लेकिन इस बार लागत के साथ मजदूरी मेहनत सब चली गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...