केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके पक्ष में एक बड़ा निर्णय ले लिया है। दरअसल बाढ़ प्रभावित जिलों में किसानों को राहत देते हुए फसल बीमा की तारीख 7 सितंबर तक बढ़ा दी है।
इस दौरान मध्य प्रदेश के उन जिलों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसान बाढ़ प्रभावित जिलों में खेती करते हैं। आपको बता दे कि इसने रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, देवास और हरदा का नाम शामिल है। अब इन जिलों के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रीमियम 7 सितंबर तक जमा कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2020 थी। मगर बाढ़ की वजह से कई किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा नहीं करा पाए थे।
इसलिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए सीएम शिवराज और कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखा था।