नई दिल्ली : देश आज जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस मना रहा हैं तो, वहीं दूसरी तरफ किसान आंदोलन को लेकर भी सुर्खियों में है। क्योंकि अब यह आंदोलन हिंसा की भेंट चढ़ गया है। इसी बीच बिहार से भी एक ऐसी खबर सामने आ रहीं है, जिसे लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की जमकर फजीहत हो रही है।

दरअसल बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई को लेकर ‘आजादी पत्र’ नामक सोशल कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत तेज प्रताप और उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र भी लिखा है और लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से लालू प्रसाद यादव की रिहाई को लेकर पत्र भी लिखने की अपील की है।
हालांकि इस दौरान तेज प्रताप ने अपने पत्र में इतनी गलती की हैं, जिसे लेकर उनकी जमकर फजीहत हो रही है। गौरतलब है कि तेज अपने इस पत्र में अपने पिता लालू प्रसाद यादव का भी नाम सहीं से नहीं लिख पायें हैं।
तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रपति को जो पोस्टकार्ड पत्र लिखा है, इसमें उन्होंने आदरणीय ‘श्री लालू प्रसाद जी’ की ‘आपरणीय श्री लालु प्रसाद जी’ लिख दिया है। सिर्फ लालू ही नहीं, एक वाक्य में कई गलतियां हैं। जैसे ‘मसीहा’ को ‘मसिहा’ लिख दिया है। इसी तरह मूल्य को मुल्य ‘गरीबों’ को ‘गरीवों’ और ‘वंचित’ को ‘बंचित’ लिखा है।
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जिसने हमें ताकत दिया आज वक्त है उनके लिए ताकत बनने का। आइये, एक मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें। गरीबों के मसीहा आदरणीय श्री लालू जी के लिए ‘आजादी पत्र’ महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाएं।
अब हम बात करते हैं लालू फैमिली की पढ़ाई की, तो तेज प्रताप यादव 11वीं तक पढ़े हैं। 12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसी तरह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 9वीं पास हैं। वहीं लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती पटना के पीएमसीएच से MBBS हैं, जबकि लालू की एक और बेटी रोहिणी भी MBBS हैं। उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से डॉक्टर की डिग्री है।
इसी तरह राजद सुप्रीमो लालू यादव की तीसरी बेटी चंदा यादव ने पुणे से LLB किया है। जबकि रागिनी यादव इंटर पास हैं। वहीं, हेमा यादव BIT रांची से बीटेक है। लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव ने इंटीरियर डिजाइन में स्नातक किया है। वहीं सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी ने नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है।