1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लाल किला हिंसा : ढूंढ रही थी जिसे दिल्ली पुलिस, वीडियो जारी कर उसने दिया खुला चैलेंज, कही यह बात

लाल किला हिंसा : ढूंढ रही थी जिसे दिल्ली पुलिस, वीडियो जारी कर उसने दिया खुला चैलेंज, कही यह बात

By: Amit ranjan 
Updated:
लाल किला हिंसा : ढूंढ रही थी जिसे दिल्ली पुलिस, वीडियो जारी कर उसने दिया खुला चैलेंज, कही यह बात

नई दिल्ली : दिल्ली लाल किला हिंसा के तकरीबन 1 माह होने वाले है, लेकिन अभी तक पुलिस उन आरोपियों को ढूंढ़ रही है, जिसने इस हिंसा में प्रमुख भूमिका अदा किया था। इसी बीच गणतंत्र दिवस हिंसा का एक और सबसे बड़ा आरोपी लक्खा सिधाना ने दिल्ली पुलिस को वीडियो जारी कर खुला चैलेंज दिया है और उसने एक बार फिर 23 फरवरी को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि लक्खा सिंह सिधाना, दीप सिंह सिद्धू के बाद सबसे बड़ा आरोपी है। बता दें कि लक्खा सिंह सिधाना पिछले 25 दिनों से दिल्ली पुलिस को छका रहा है, लेकिन इस बार उसने पंजाब के नौजवानों से बठिंडा में 23 फरवरी को इकट्ठा होने का ऐलान किया है।

लक्खा सिंह ने कहा कि, “23 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में गिनती होनी चाहिए। लाखों की गिनती होनी चाहिए उस दिन. आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में। बठिंडा जिले मेहराज पिंड में आओ उधर ही प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं।”

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने लक्खा पर देशद्रोह और डकैती जैसी संगीन धाराओं में नामजद किया है। लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है। बता दें कि लक्खा पंजाब का गैंगस्टर है जिसने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाया था। वो अभी लगातार फेसबुक पर एक्टिव है और अपनी पोस्ट करता रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...