1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. कन्नौज : टिड्डी दल का हमला, सैकड़ों बीघा मक्का की फसल चट हो रही

कन्नौज : टिड्डी दल का हमला, सैकड़ों बीघा मक्का की फसल चट हो रही

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्नौज : टिड्डी दल का हमला, सैकड़ों बीघा मक्का की फसल चट हो रही

खबर कन्नौज से है जहां औरैया की तरफ से आये टिड्डी दल ने खेतों पर धावा बोल दिया है। आपको बता दे कि धान मक्का के खेतों में लाखों टिड्डियों का दल घुस गया है।

दरअसल तिर्वा तहसील के सैकड़ों गांवों के किसान टिड्डी दल देखकर भयभीत हो रही है और खेतों में घुसी टिड्डियों को शोर कर भगाने की मुहीम अब खुद किसानों ने ही शुरू कर दी है।

आपको यह भी बता दे कि कृषि विभाग की टीम किसानों को टिड्डियों से छुटकारा दिलाने नही पहुंची है।

इस वक्त किसानों के सामने एक गंभीर संकट खड़ा हो गया है क्योंकि सैकड़ों बीघा मक्का की फसल टिड्डी दल चट कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...