भाजपा नेता ज्योतिरादित्या सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके चलते उन्हे दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, साकेत में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सिंधिया की मां माधवी राजे की दो जून से ही तबीयत खराब थी और वह तभी से मैक्स में भर्ती हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे।
सिंधिया और उनकी मां को गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सिर दर्द की शिकायत है। इन्हीं लक्षणों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और अब दोनों की ही कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सिंधिया के बीमार होने की खबर मिलते ही ट्विटर पर लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।