1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जीतू पटवारी का मोहन सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी न होने पर करेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय की तालाबंदी

जीतू पटवारी का मोहन सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी न होने पर करेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय की तालाबंदी

शाजापुर में आज कांग्रेस के द्वारा की किसानों समस्या को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। पटवारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि किसानों को गेहूं और धान का उचित दाम नहीं मिला, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में 'सड़क सत्याग्रह' करेगी और अंततः मुख्यमंत्री कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी।

By: BS Yadav 
Updated:
जीतू पटवारी का मोहन सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी न होने पर करेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय की तालाबंदी

शाजापुर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में किसान सड़क पर बैठने को मजबूर हैं, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों से गेहूं ₹2700 और धान ₹3100 प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उन्हें फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। पटवारी ने कहा कि किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अब कांग्रेस उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी की है। पटवारी ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में “सड़क सत्याग्रह” करेगी, जिसमें हर जिले और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के अधिकारों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
अपने भाषण में जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की आय बढ़ने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों का मुनाफा कम हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर किसानों की समस्याओं को समझना चाहिए, क्योंकि प्रदेश का किसान आज परेशान और नाराज है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...