1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बड़ी खबर : गाजीपुर बॉर्डर समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बाधित, एकबार फिर बंद हुआ NH-24 और…

बड़ी खबर : गाजीपुर बॉर्डर समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बाधित, एकबार फिर बंद हुआ NH-24 और…

By: Amit ranjan 
Updated:
बड़ी खबर : गाजीपुर बॉर्डर समेत कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बाधित, एकबार फिर बंद हुआ NH-24 और…

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद प्रशासन लगातार सख्त एक्शन में है, जिसे लेकर उन्होंने कई किसान नेताओं को नोटिस भी जारी किया। हालांकि जब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को खाली जाने को कहा गया तो, उन्होंने इमोशनल दांव चला। जिसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भाड़ी संख्या किसान जुटने लगे।

इस दौरान ऐसे कई छिटपुट हिंसा देखने को मिला, जो लगातार खबरों में था। एक तरफ जहां किसान अपने आंदोलन को लेकर सीमा पर डटा हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों द्वारा इस आंदोलन का विरोध करने के साथ ही सीमा को खाली करने की मांग की जा रहीं है। हालांकि 29 जनवरी को किसानों के महापंचायत के बाद एक बार फिर सीमा पर किसानों की भीड़ उमड़ने लगी है।

आपको बता दें कि किसानों की बढती भीड़ और किसी तरह की हिसा की अंदेशा को लेकर गाजीपुर बॉर्डर समेत आस-पास के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है। वहीं किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी बातें लोगों तक नहीं पहुंच सके इसके लिए इंटरनेट सेवा रोकी गई है। बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत अभी भी अपने समर्थकों के साथ सीमा पर डटे हुए है।

आपको बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसानों की बढ़ती भीड़ को लकेर NH-24, गाजियाबाद और गाजियाबाद की सीमा को बंद कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...