कहते है, किसी के मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो रास्ते अपने आप खुल जाते है ,अब जरा सोचिये की मरीज को ग्लूकोस की बोतल देने के बाद वो फ़ेंक दी जाती है लेकिन एक ऐसे भी किसान है जिन्होंने उसी बोतल से ड्रिप सिस्टम वाली खेती कर डाली।
इसलिए कहा गया है कि ” जहा चाह है वही राह है ” जी हां, हम बात कर रहे है एक ऐसे किसान की जिन्होंने ना सिर्फ ये करके दिखाया बल्कि आज लाखों रुपये का मुनाफा भी वो इस तकनीक से कमा रहे है।
रमेश बारिया नाम के एक किसान ने 20 रुपये प्रति किलोग्राम की ग्लूकोज प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया और पानी के लिए एक इनलेट बनाने के लिए ऊपरी आधे हिस्से को काट दिया.इसके बाद, उन्होंने इन पौधों के पास लटका दिया।
बस इतनी से तकनीक से वो सीज़न समाप्त होने के बाद वह 0.1-हेक्टेयर भूमि से 15,200 रुपये का लाभ अर्जित करने में सफल रहे।
इसे जल्द ही गांव के अन्य किसानों ने भी अपनाया. रमेश बारिया को ज़िला प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री की सराहना के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।