1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. जानकारी : 15 जुलाई तक किसानों को फसल का बीमा कराना होगा

जानकारी : 15 जुलाई तक किसानों को फसल का बीमा कराना होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जानकारी : 15 जुलाई तक किसानों को फसल का बीमा कराना होगा

खरीफ 2020 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कर दी गई है। यहां मक्का, सोयाबीन, कपास, उड़द, अरहर और धान का बीमा कम्पनियो द्वारा किया जा रहा है।

आपको बता दे कि  अब फसल बीमा पूरी तरह स्वेच्छिक हो गया है। ऋणी किसानों को इसके लिए एक घोषणा पत्र भरकर बैंक में जमा करना होगा और यह फ़ार्म बैंक में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

लोक मित्र केंद्र या बैंकों में 48 रुपये का भुगतान कर किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार बीमा मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसल हो होने वाले नुकसान को लेकर किया जा रहा है।

इसके साथ ही कृषक प्रीमियम दर क्रमश उड़द, मक्का, धान, सोयाबीन व अरहर के लिए 2-2 प्रतिशत और कपास के लिए 5 प्रतिशत कृषक दर रहेगी।

जिन किसानों ने संदर्भ इकाई क्षेत्र व अधिसूचित फसल के लिए किसी वित्तीय संस्थान केन्द्रीय सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/वाणिज्यि बैंक द्वारा खरीफ-2020 में 15 जुलाई 2020 तक ऋण लिया है, उन किसानों का बीमा अनिवार्यतः बैंक द्वारा स्वतः ही कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...