1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. JK: ‘हाइडआउट’ को नष्ट करने के लिए जवानों को करना पड़ा काफी मशक्कत, कई किलोमीटर तक…

JK: ‘हाइडआउट’ को नष्ट करने के लिए जवानों को करना पड़ा काफी मशक्कत, कई किलोमीटर तक…

By: Amit ranjan 
Updated:
JK: ‘हाइडआउट’ को नष्ट करने के लिए जवानों को करना पड़ा काफी मशक्कत, कई किलोमीटर तक…

नई दिल्ली : देश में बढ़ती लगातार ठंड और कंपकंपी के बीच आतंकी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहें, जिसे लेकर सुरक्षा जवान भी काफी चुस्त-दुरूस्त हैं। जवानों के इसी चुस्त-दुरूस्त का परिणाम हैं की हम अभी तक सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले के लोलाब में जंगलों में बने एक हाइडआउट यानी गुप्त ठिकाने का पता लगाया था, जो बहुत ही जटिल क्षेत्रों में था। जहां तक जाने के लिए जवानों को कई किलोमीटर तक बर्फ की मोटी परतों पर चलना पड़ा, और जवानों ने बिना अपनी जान के परवाह किये बिना इस मकसद को पूरा भी किया।

आपको बता दें कि जवानों ने आतंकियों के उस ठिकाने को नष्ट कर दिया है। बता दें कि इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने से कई हथियार भी बरामद किये हैं। सुरक्षाबलों ने एके-47 की मैगजीन, एके-47 की 15 राउंड गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड, एक दूरबीन, एक कंपास, एक वायर कटर और एक मैप बरामद किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...