1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में भारत स्पेन को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर पहुंचा

कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में भारत स्पेन को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर पहुंचा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में भारत स्पेन को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर पहुंचा

भारत में लगातार तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के कारण भारत स्पेन को पीछे छोड़कर अब इस महामारी से सबसे प्रभावित दुनिया का पांचवा देश बन गया है। जाॅन हाॅपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक भारत में शनिवार रात तक 2,45,670 मरीज हो गए।

संक्रमितों के मामले में अब भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में इस बीमारी से मृत्युदर रूस के अलावा अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है।

अमेरिका में मृत्युदर 6 फीसदी, ब्राजील में 5.4 फीसदी, स्पेन में 9.4 फीसदी, ब्रिटेन और इटली में 14 फीसदी है। वहीं रूस में सबसे कम करीब सवा फीसदी है। जबकि भारत में मृत्युदर तीन फीसदी से भी कम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...