1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अहम बैठक आज

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अहम बैठक आज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अहम बैठक आज

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानूनों पर किसान और सरकार के बीच टकराव को खत्म करने के लिए आठ दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक हल नहीं निकल पाया है।

शुक्रवार, 15 जनवरी को एक बार फिर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अहम बैठक होगी। आज होने वाली वार्ता से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों संग अच्छी वार्ता हो सकती है।

बता दें कि किसान आंदोलन को देखते हुए नए कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर किसानों की समस्या हल करने के लिए एक चार सदस्यी कमेटी की भी गठन किया है।

हालांकि मेंबर और भाकियू के प्रधान भूपेंद्र सिंह मान ने कमेटी की सदस्यता छोड़ दी है। इस बीच केंद्र सरकार भी 15 जनवरी को किसानों संग नौवें दौर की वार्ता के लिए हामी भरी है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उम्मीद है आज की बैठक में सकारात्मक चर्चा होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है। तमिलनाडु में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। मेरी बात नोट कर लीजिए। सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाएगी। याद रखिएगा कि मैंने क्या कहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...