1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार : पटना के दीदारगंज स्थित कबाड़ी गोदाम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक

बिहार : पटना के दीदारगंज स्थित कबाड़ी गोदाम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक

By: Amit ranjan 
Updated:
बिहार : पटना के दीदारगंज स्थित कबाड़ी गोदाम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुई खाक

नई दिल्ली : मुंबई के पुणे के सीरम और कर्नाटक में धमाके की खबरों के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, जिसने लोगों को बेचैन कर दिया की आखिर ये क्या हो रहा है। क्योंकि एकबार फिर शनिवार सुबह पटना के दीदारगंज इलाके से स्क्रैप गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जिससे घटनास्थल के पास भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

आपको बता दें कि यह स्क्रैप गोदाम पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित है। वहीं आस-पास के दुकानदार इस आग से बचने के लिए अपने दुकानों के सामानों को दुकान से बाहर निकाल रहे है। जबकि बगल में स्थित एक पक्के की मकान में आग लग गई है, जिससे सुरक्षित होने के लिए मकान मालिक लगातार इस आग को बुझाने की कोशिश कर रहे है।

 

बता दें कि इस आग के चपेट में गोदाम के आस-पास मौजूद सभी गाड़ियां जलकर खाक हो गई है। मिली जानकारी अनुसार आग करीब एक बीघे के इलाके में फैल गयी है, जिस वजह से दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई दमकल गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया है। ऐसे में कई और दमकल की गाड़ियां मौके पर मंगाई जा रही है।

खबरों की मानें तो इस आग लगने के पीछे का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि यह आग कैसे और कब लगी इस बाबत जानकारी आग बूझने के बाद ही पता चल सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...